फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गुरलेज अख्तर के कादो मेरे पीछे गेड़े मारदा... गाने पर झूमे लोग

Mon, 25 Mar 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका गुरलेज अख्तर ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। गुरलेज अख्तर ने एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत गाकर पंडाल में मौजूद श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संध्या में अर्शप्रीत अरोड़ा और अरीन तथा गौरव कौंडल के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों दी।
विज्ञापन

गुरलेज अख्तर ने कादो मेरे पीछे गेड़े मारदा एह गली सरकारी बल्लिये, गली तेरियां च, भवे नोट नूट लग जावे, अखियां बिलोरी जटा समेत कई गानों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को खूब नचाया। अरिन अरोड़ा ने तेरे बिन सोणिया, बिल्लो राणी, गंदी बात, मैं उदे लक, सुन वो पागल हसीना, बिल्लो यार दी नी, जट यमला पगला दिवाना, सावन में लग गई आग सहित कई गानों की प्रस्तुतियां दीं।
अर्शप्रीत अरोड़ा ने आइए मेहरबान गीत से अपने कार्यक्रम का आगाज किया और उसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मी, सूफी व पंजाबी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने जुगनी, धूम-3 का गीत कमली, रामलीला फिल्म का टाइटल गीत और जोगी गीत से दर्शकों को झुमाया। संध्या में फीट ऑफ फायर, ड्रीम टू फ्लाई के कलाकारों ने डांस कर सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही गौरव कौंडल, पंकज ठाकुर, प्रमोद राणा, शारदा शर्मा, लाहरु राम, राजेश बबू, देवकांत, श्वेता राणा, रजत, बीके चौहान, निशांत शर्मा, कुलदीप कुमार, मांडव्या कला मंच, संजय संधू, महेंद्र, कुलभूषण शर्मा, संजय जौनी, विजय ठाकुर, नितिन कौशल, रवि कुमार, रोहित मेह, तनीशा सेठी व जोगिंद्र सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें