फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को किया कैंसर बारे ऑनलाइन जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू और मंडी के कैडेट्स की ओर से रविवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर ऑनलाइन अभियान चलाया। इसमें मंडी, कुल्लू कॉलेजों से 40 कैडेट्स ने जागरूकता वीडियो, चित्र लेखन, पोस्टर मेकिंग के माध्यम से अभियान चलाया। यूनिट कि विंग कमांडर अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने अपने परिजनों, आसपास के लोगों को कैंसर और इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जागरूक किया और और कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूक रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंडी महाविद्यालय एनसीसी एयर विंग के अभिरक्षक डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह, कुल्लू के फ्लाइंग ऑफिसर निश्चिल शर्मा, प्रदेश एनसीसी एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के पीआई स्टाफ सार्जेंट अमित चक्रवर्ती सहित एनसीसी एयर विंग मंडी और कुल्लू के कैडेट्स ने कैंसर जागरूकता अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। मंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने एनसीसी कैडेटों की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें