फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोगों ने ज्वाला माता के दरबार में लगाई हाजिरी

Sun, 14 May 2023 06:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जय दुर्गा संकीर्तन मंडल मंडी ने सेरी मंच पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें शहर और आस पास के क्षेत्रों में लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर माता का प्रसाद ग्रहण किया।
मंच पर विराजमान माता ज्वाला देवी की ज्योति के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। संकीर्तन मंडल के प्रधान अनूप मेहन ने बताया कि 13 मई को संकीर्तन मंडल की ओर से माता का भगवती जागरण सेरी मंच पर आयोजित किया गया। इसमें अमृतसर से भजन गायक लविश लव जागरण मंडल, महाकाली म्यूजिकल ग्रुप रत्ती नेरचौक और संकीर्तन मंडल सुंदरनगर से प्रवीण कपिता एंड पार्टी ने रातभर माता के नाम का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे आरती की गई तथा रविवार दोपहर 12 बजे से इंदिरा मार्केट की छत पर भंडारे का आयोजन किया। गौरतलब है कि जय दुर्गा संकीर्तन मंडल जिसमें मंडी शहर सैकड़ों लोग, कारोबारी, दुकानदार जुड़े हैं। मंडल ने विशाल भगवती जागरण का आयोजन 37 वर्षों से बाल स्कूल मंडी में करता आया है। पिछले तीन वर्षों से यह आयोजन सेरी मंच पर किया जा रहा है। बाल स्कूल में बन रहे मल्टीपर्पज माल की वजह से वहां अब स्कूल का मैदान और लंगर के लिए लगने वाला पंडाल खत्म हो चुका है। ऐसे में जागरा मंडल तीन वर्षों से विशाल भगवती जागरण व भंडारे का आयोजन सेरी मंच पर करता आया है। प्रधान ने बताया यह आयोजन स्थानीय जनता के सहयोग से हर वर्ष धूमधाम से किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें