हिम आंचल पेंशनर्ज खंड द्रंग इकाई की बैठक प्रधान मंगलवार को वन विश्राम गृह द्रंग में हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान एमसी चौहान ने की। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों व संशोधित पेंशन के आर्थिक लाभ को सरकार द्वारा भुगतान न किए जाने पर सरकार खजाना खाली होने का बहाना बताकर पेंशनरों का शोषण कर रही है। वहीं, कई पेंशनर वृद्ध होने पर इस संसार को विदा कर चल बैठे हैं। वहीं, सुक्खू सरकार नए-नए मंत्री और सचिवों की भर्ती में ही लगी है। यदि सरकार कर्मचारियों व पेंशनरों को देय भत्ता देने में असमर्थ है तो अन्य को मौका दें। बैठक में बहुत से पेंशनरों ने अपनी अपनी मांगे संघ के समक्ष रखी और सरकार से पेंशनरों को जल्द लाभ देने की मांग की। संवाद