फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 110 रुपये प्रति किलो बिका मटर, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। त्योहारी सीजन से पहले 110 रुपये प्रति किलो मटर बिकने से नाचन, सराज और करसोग क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। इस बार तीनों क्षेत्रों की देवी दहड़, जहल, धीशती, जबाल, फ़ंग्यार, कुटाची, मौवी, चच्योट, सुकिबाई, किलिंग, शकोहर, रया, रोहांडा, झूंगी, जंजैहली, थुनाग, बगस्याड़, निहरी, पंडार, खनियुड़ी और अन्य पंचायतों में मटर की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन

व्यापारी दीवान चंद, तोता राम, हंस राज, महेंद्र सिंह, चेतराम और निहाल सिंह और दौलत राम ने बताया कि मंडियों में मटर के दामों में उछाल आया है। किसान जीत कुमार, हेम सिंह, मुरारी, बेसर, खीमा, तन्केश्वर, कोलू राम, खिमु, घनश्याम, शेरू, नरेश, सेवकु, लिहू, तोमु, डोलू, लेख राज और चंद ने बताया कि इस बार मटर के दाम में वृद्धि से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर राजेश कुमार ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से मटर सीजन शुरू हो गया है। इस बार उम्दा दाम मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
बाहरी राज्यों की मंडियों में भेजी जा रही फसल
मंडी जिले का मटर पंजाब, हरियाणा, जम्मू, दिल्ली और चंडीगढ़ की मंडियों में निर्यात होता है। जिले में उत्पादित होने वाला मटर खाने में बेहद स्वादिष्ट और इसके चोखे दाम किसानों को मिलते हैं। पंजाब से इस मटर की भारी मांग रहती है। मंडी के करसोग, गोहर और सिराज ब्लॉकों में बेमौसमी मटर का उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें