फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मोर मुकुट रंग काले ने....भजन पर झूमे करसोगवासी

Wed, 28 Aug 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग के श्री नरसिंह मंदिर में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देते हुए लोक गायिका नीरू चांदनी- सं
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री नरसिंह मंदिर कमेटी करसन की तरफ से रामलीला मैदान करसोग में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें नीरू चांदनी जागरण मंडल पतलीकूहल मनाली के कलाकारों ने रात 12:00 तक कृष्ण भजनों से समा बांध दिया। मुख्य कलाकार नीरू चांदनी द्वारा मंच पर आते ही गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेरी बंसी रा नजरा, मोर मुकुट रंग काले ने हो मन मोह लिया बंसी वाले ने, कंकरिया मार के जगाया कल तू मेरे सपनों में आया आदि भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। बारिश होने के चलते अधिकांश श्रद्धालु मंदिर सराय के आसपास सुरक्षित स्थानों पर बैठने को मजबूर हुए, मगर उनकी आस्था इस कद्र रही कि वह जागरण बंद होने के बाद ही घरा में गए। कलाकार मीनू शर्मा ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु राम आए हैं की प्रस्तुति दी। निशा भारद्वाज, श्याम भारद्वाज और नीतू भारद्वाज ने भी अपने भजनों से हाजिरी भरी। मंदिर कमेटी प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, किशोर कुमार सहित समस्त कमेटी के सदस्य इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें