धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर की 19 पंचायतों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासन के जारी आंकड़ों के अनुसार 19 पंचायतों में कुल 73.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विकास खंड अधिकारी धर्मपुर बालम राम ने बताया कि पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षा के बीच निर्धारित मतगणना केंद्रों तक पहुंचाया गया। संवाद