फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 15 मार्च भरें लंबित बिजली बिल, नहीं तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल दो मंडी के तहत आने वाले इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को 15 मार्च से पहले लंबित बिजली बिल अदा करना होगा अन्यथा बिजली बोर्ड लापरवाह उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट देगा। उपमंडल दो मंडी के तहत सौली खड्ड, विंद्रावणी, नेला, चडयाणा, शिल्ला कीपर, मझवाड़, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तल्याहड, देवधार, पधिऊ, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू एवं मराथू, जनेड, सिरम, तांदी आदि शामिल हैं। बोर्ड के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे अपने फरवरी के लंबित बिजली बिलों का भुगतान 15 मार्च से पहले तक कर दें अन्यथा उनके बिजली के कनेक्शन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार या सूचना के अस्थायी तौर पर कटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें