फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कुराश में परव कुमार ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला अनूपाली के विद्यार्थी परव कुमार ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चौपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। परव ने कोच सुमित राणा के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें एसएमसी अध्यक्ष चेतना देवी और पंचायत सदस्य पूजा देवी ने परव कुमार को सम्मानित कर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कोच सुमित राणा के प्रयासों की भी सराहना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि परव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें