रिवालसर (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसके साथ ही नौवें पोषण माह के तहत संयुक्त शिविर भी लगाया गया। शिविर में सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी भाग लिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रिवालसर की बहनों ने शरीर और मन को स्वस्थ रखने में योग के महत्व की जानकारी दी। वंदना शर्मा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जानकारी दी। उन्होंने नशामुक्ति अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। संवाद