फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचकर्म से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय आयुष मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष ग्राम योजना के तहत सरकाघाट कॉलेज प्रांगण में रविवार से सात दिवसीय आयुष मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी संजय शर्मा ने की। मेले में आयुर्वेद और पंचकर्म के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। पहले दिन प्रदर्शनी में औषधीय गुणों वाले व्यंजन, ब्लूटी, आयुष क्वाथ, कांजी, षडंगपानीय जैसे पेय तथा शुष्क औषधियां और स्थानीय औषधीय पौधों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही तक्र, शुगर व बीपी जांच और कपिंग थेरेपी के लाभ भी बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन उप-निदेशक डॉ. राजन और उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हेमलता के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें