फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दरमाना-2 और ढांगू में क्रेच सहायिका का भरा जाएगा एक-एक पद, आवेदन 17 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आंगनबाड़ी कम पालना केंद्रों दरमाना-2 व ढांगू में रिक्त एक-एक क्रेच सहायिका पदों के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित तय तिथि तक बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि यह पद नगर निगम मंडी के दरयाना-2 आंगनबाड़ी केंद्र तथा नगर परिषद नेरचौक के ढांगू वार्ड नंबर-2 आंगनबाड़ी केंद्र में क्रेच सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। इसके अलावा मट्ट-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए आवेदन की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पूर्व में यह तिथि 25 मार्च निर्धारित थी, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी निर्देशों के अनुपालन में बढ़ाया गया है। पात्र अभ्यर्थी अब 10 अप्रैल तक अपने आवेदन कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें