फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जन्माष्टमी पर कान्हा की पालकी का पुष्पवर्षा से स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। बाबा बालक नाथ मंदिर पंडोह में चल रहे पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार रात श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। भजन-कीर्तन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मध्यरात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर परिसर जय कन्हैया लाल और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान कान्हा जी की भव्य पालकी निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कथावाचक आचार्य नूतन कौशल ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और महिमा का वर्णन किया तथा क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें