फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अधिकारियों ने मैदान पर उतरकर किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत वीरवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए सफाई अभियान छेड़ा गया। बीएसएल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्य अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर और अधीक्षण अभियंता हरजोत सिंह वालिया सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मैदान व आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता को केवल कागजी अभियानों तक सीमित न रखकर जनभागीदारी के माध्यम से अपनी स्थायी आदत बनाना होगा, जिसके लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अनिवार्य है। कार्यक्रम के तहत बीएसएल परियोजना अधिकारियों और बीएसएल स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच एक रोमांचक प्रदर्शनी क्रिकेट मैच खेला गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कश्मीर सिंह ठाकुर और हरजोत सिंह वालिया ने सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें