चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा क्षेत्र के साथ लगते बीड़ खेल मैदान में समाज सेवी फकीर चंद कपूर की ओर से अपनी स्वर्गीय माता कमला कपूर और पिता स्व. हरि राम कपूर की स्मृति में आयोजित अंडर 19 तीन दिवसीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल में नूरपुर की टीम ने जय सिंहपुर की टीम को हरा कर जीत हासिल की। आयोजन फकीर चंद ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता बीड़ गांव की वयोवृद्ध संतोष अबरोल, संतोष पाल और ईल्मा ठाकुर ने की। इस अवसर पर बीड गांव की 19 वर्षीय राष्ट्रीय खिलाड़ी श्वेता ठाकुर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हेमराज ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 18 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में नूरपुर की टीम ने 3 सेट के अंतर से जय सिंहपुर की टीम को पराजित किया। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार की नकद राशि से पुरस्कृत किया। संवाद