मडी कालेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ता बीएड की फीस वृद्धि को लेकर प्रिंसिपल के माध्यम से कुलपति को
- फोटो : Mandi
मंडी। बीएड फीस बढ़ोतरी पर एनएसयूआई भड़क गई है। इस निर्णय को एनएसयूआई ने छात्र हित के साथ खिलवाड़ बताया है। मंडी वल्लभ महाविद्यालय के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएड फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग उठाई। एनएसयूआई ने चेताया है कि यदि फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष हमित जमवाल ने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा विरोधी फैसले ले रही है। आए दिन की जा रही फीस बढ़ोतरी से विद्यार्थी हताश हैं। फीस वृद्धि के कारण मध्य वर्ग और गरीब तबके के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री ने नर्सरी से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई मुफ्त करवाने का एलान किया है, लेकिन हिमाचल में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं।