सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। एनएसयूआई ने अपने स्थापना दिवस पर सुंदरनगर के देहरी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल एवं जूस वितरित किया। एनएसयूआई जिला इकाई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनीत जसवाल, पूर्व महासचिव कर्ण सिंह, मोहित कुमार, विशाल, साहिल, धर्मेश, सिमरन, शुभम, प्रकृति, हेमलता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों के साथ कई विषयों पर चर्चा की। अनीत जसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और समाज में सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। संवाद