फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्यास नदी के बीच पत्थर पर पूरी रात बैठी रही 87 वर्षीय महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सूचना मिलने पर पुलिस के जवानों ने बचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी के सैण मोहल्ला निवासी 87 वर्षीय कमला देवी पूरी रात ब्यास नदी के ठंडे पानी के बीच एक पत्थर पर बैठी रहीं। गनीमत रही कि इस दौरान पंडोह बांध से पानी नहीं छोड़ा गया, अन्यथा वह तेज बहाव में बह सकती थीं। सुबह विद्युत बोर्ड कर्मचारियों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार कमला देवी को रात में खाना और दवा देकर कमरे में सुलाया गया था। सुबह वह कमरे से गायब मिलीं। तलाश के दौरान वह नदी के बीच पतले कंबल में लिपटी मिलीं। पुलिस ने उन्हें पीठ पर उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही कमला देवी का जोनल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें