फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गोशाला में आग लगने नौ माह के बछड़ा जला

विज्ञापन
उपमंडल गोहर की बासा पंचायत के कांडा में देर रात जलकर राख हुई गोशाला। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। स्थानीय उपमंडल की बासा पंचायत के कांडा में शनिवार देर रात एक गोशाला में आग लग गई। आग की चपेट में गोशाला में बंधी गाय और उसका नौ माह का बछड़ा आ गया। लोगों ने मशक्कत के बाद गाय को तो बचा लिया लेकिन बछड़ा आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र देवू गांव कांडा (ख्योड) में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे घर के पास बनी गोशाला से कुछ आवाजें सुनाई दीं। आवाजें सुनकर घनश्याम के घर बाले जब उठे तो देखा कि उनकी गोशाला में आग भड़की हुई थी। इस पर पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग पर काबू पाने में जुट गए। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने 101 पर कॉल भी किया, लेकिन वहां पर पूरी तरह से सूचना नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर गाय को तो कड़ी मशक्कत से बचा लिया, मगर बछड़े को नहीं बचा सके। बछड़े की मौत गोशाला में ही गई थी। जबकि गाय कई जगह से झुलस गई है। गोहर पुलिस ने भी घटना स्थल का दौरा किया किया और तथ्य खंगाले। घटना में पशुधन, पशुओं का चारा और गोशाला का कुल मिलाकर 2 लाख का नुकसान हुआ है। बासा पंचायत के उपप्रधान तरुण शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें