फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैहल वार्ड में घोषणाओं से गढ़ी जा रही नई राजनीतिक जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रत्याशी ने 15 सूत्रीय चुनाव घोषणा पत्र किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। जिला परिषद बैहल वार्ड में इस बार का चुनावी मुकाबला केवल राजनीतिक दलों तक सीमित नहीं रह गया है। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल और आज़ाद प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र सिंह अपने अनोखे घोषणा पत्र और अलग तरह के चुनावी वादों के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सरकारी वेतन न लेने, पेंशन से महिला मंडलों और स्कूलों की मदद करने तथा सबसे अधिक मतदान करने वाली पंचायत को निजी तौर पर इनाम देने जैसी घोषणाओं ने बैहल वार्ड की राजनीति को नया रंग दे दिया है। बल्ह विकास खंड के अंतर्गत आने वाले बैहल जिला परिषद वार्ड में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों सहित कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, आज़ाद प्रत्याशी डॉ. नरेंद्र सिंह के 15 सूत्रीय चुनावी घोषणा पत्र एवं शपथ पत्र ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि जनता उन्हें जिला परिषद में भेजती है तो वे सरकार से मिलने वाला वेतन और मानदेय जनहित कार्यों में खर्च करेंगे। इसके साथ ही अपनी पेंशन से महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्कूल प्रबंधन समितियों को आर्थिक सहायता देने का वादा भी किया है। डॉ. सिंह की सबसे चर्चित घोषणा यह है कि वे सबसे अधिक मतदान करने वाली पंचायतों को अपनी जेब से प्रोत्साहन राशि देंगे। उनके अनुसार, सर्वाधिक मतदान करने वाली पंचायत को 11 हजार रुपये, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली पंचायतों को 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें