फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हमीरपुर में नया एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज स्थापित, एएमआरयू से होगा संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों से आवेदन करने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में एक नए एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज की स्थापना की है। यह कॉलेज अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) हिमाचल प्रदेश से संबद्ध होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थकेयर क्षेत्र से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को सक्षम नियामक प्राधिकरण की ओर से विधिवत स्वीकृति अथवा अनुमति प्राप्त है। कहा कि एलाइड एंड हेल्थकेयर क्षेत्र कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। विद्यार्थियों से संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यथाशीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें