फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही, सड़क तो बन पाई नहीं, रास्ता भी किया बंद

Sun, 11 Jun 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



धर्मपुर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग टिहरा उपमंडल के सेक्शन डरवाड़ के तहत निर्माणाधीन दो संपर्क सड़कों का निर्माण कई महीनों से बंद है। इस कारण लोगों के रास्ते भी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि घरवासड़ा गांव में जेई के कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर खील बस्ती के लिए सड़क निर्माण कार्य गत वर्ष शुरू हुआ था, जोकि अधूरा है। यहां ठेकेदार ने मलबे के ढेर तो लगा दिए मगर उसे समतल नहीं किया है। मलबे से रास्ता बंद हो गया है। इससे आने-जाने वालों को कई महीनों से भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद सो रहा है। पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष मेहर सिंह, रणवीर शास्त्री, बालकृष्ण, रामस्वरूप, मोहनलाल, सागर चंद, सुरेंद्र पठानिया, ओमचंद, रूपलाल, विकास, हरवंश, पृथीसिंह, मनोहर, मान सिंह आदि लोगों ने कहा कि इस बस्ती के निवासी की हृदयाघात से मौत हो गई, तो रात 12 बजे शव को कठिनाई से घर पहुंचाया गया। लोगों ने विभाग और विधायक से मांग की कि जो सड़कें निर्माणाधीन हैं उन्हें जल्दी पूरा करने के लिए विभाग को निर्देश जारी करें और रास्तों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें