फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बनाल गांव में लापरवाही से मंदिर और 50 परिवारों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बनाल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कंपनी के सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने से पांडला देव मंदिर तथा लगभग 50 घरों का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, कुलदीप, सुरेश, सुनील, विनोद, सुरेंद्र के अनुसार, प्रभावित क्षेत्र में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर भी खतरे की जद में आ गया है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा और मरम्मत कार्य नहीं किए गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, एनएचएआई और संबंधित निर्माण कंपनी से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर प्रभावित मार्ग को बहाल किया जाए। चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि कंपनी को इस संबंध निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें