आईआईटी मंडी में एनसीसी एयर विंग कैडेट्स के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कैडेट्स। स्रोत विभ
मंडी। एक एचपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, कुल्लू की ओर से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में हिमाचल के 14 स्कूलों और दो महाविद्यालयों से कुल 450 एनसीसी एयर विंग कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, खेलकूद, शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, एयरो मॉडलिंग, अतिथि व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विविध क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर 26 जून को संपन्न होगा। संवाद