फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रक्षित सेना में बनेगा नौसेना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कपाही के डोडवां गांव निवासी रक्षित ठाकुर का चयन भारतीय नौसेना के लिए हुआ है। वह 13 जुलाई से नेवल अकादमी केरल में प्रशिक्षण आरंभ करेगा। एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वह नौसेना अधिकारी बनेगा। रक्षित ठाकुर ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल सुंदरनगर में की है। रक्षित के पिता सुरेश कुमार और माता ज्योति देवी ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। विधायक राकेश जम्वाल ने रक्षित से मुलाकात कर उसे नौसेना में चयनित होने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें