सरकाघाट (मंडी)। राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में हुई अंडर-14 महिला वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आरके इंटरनेशनल स्कूल नवाही की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की टीम ने रेसलिंग में ओवरऑल चैंपियन और जूडो में रनरअप का खिताब जीता। रेसलिंग में हर्षिका ठाकुर, गुंजन वर्मा और आराध्या ने स्वर्ण, जबकि अनुष्का शर्मा ने रजत पदक जीता। जूडो में हर्षिका, गुंजन और आराध्या ने रजत व अनुष्का ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच मोहित राणा और शिक्षिका ज्योत्सना शर्मा के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। स्कूल अध्यक्ष रमेश कुमार और प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और कोच को बधाई दी। संवाद