फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खूंटा गाड़कर नलवाड़ मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मेले और पर्व पुरातन संस्कृति के संवाहक है, जिसमें हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यह उद्गार सुंदरनगर में सात दिवसीय नलवाड़ मेले के शुभारंभ पर मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से नागौण मैदान तक शोभायात्रा के दौरान खूंटा गाड़ कर और बैलों की पूजा करके विधिवत रूप से नलवाड़ मेले का आगाज किया। उन्होंने कहा कि यह मेला 500 वर्ष पहले सुकेत रियासत के राजाओं की ओर से प्रारंभ किया गया था, जिसकी परंपरा आज भी कायम है, जिसे संजोए रखने के लिए सुंदरनगर के निवासी बधाई के पात्र हैं। काहलों ने जवाहर पार्क में लगाए गए किसान मेले और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम गिरीश समरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पद्मश्री नेकराम शर्मा, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें