फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव कुमार ने संभाला नगर निगम आयुक्त का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के प्रथम आयुक्त का कार्यभार राजीव कुमार (एचएएस) ने सोमवार को संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना तथा जन शिकायतों को हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सोमवार को नगर निगम की कार्य पद्धति तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों का ब्योरा भी लिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्य को गति दी जाएगी। राजीव कुमार राजकीय वल्लभ कॉलेज कलस्टर यूनिवर्सिटी मंडी में रजिस्ट्रार के पद पर भी अपने सेवाएं दे रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त का नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, पार्षदगण तथा नगर निगम के कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके नगर परिषद उपाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, पार्षद पुष्पराज कात्यायन, अलकनंदा हांडा, नेहा कुमारी, जितेंद्र शर्मा, निर्मला शर्मा, बंसी लाल, विशाल ठाकुर, हेमलता शर्मा तथा नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें