नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन की छात्राएं अन्वी और वान्या राजपूत ने जिला स्तरीय वर्तनी प्रतिभा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से नादौन और गलोड़ खंड के विजेता विद्यार्थियों के बीच आयोजित की गई। इससे पहले खंड स्तरीय स्पेल एवं मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता करवाई थी, जिसमें दोनों खंडों के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खंडों के विजेता विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पेल विजार्ड वर्ग में अन्वी और वान्या राजपूत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल पहुंचने पर शनिवार को प्रधानाचार्य राजेश कुमार और अन्य अध्यापकों ने छात्राओं व उनकी मार्गदर्शिका सोनिका का स्वागत किया।