मंडी शहर की इंदिरा मार्केट छत पर अवैध रूप से मशाला बेच रहे लोगों के सामान को न्यायालय के निर्दे
मंडी। उच्च न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए रविवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इंदिरा मार्केट की छत पर शाम के समय सालों से लग रहीं अंडा, मीट और मछली विक्रेताओं की रेहड़ी-फड़ी को हटाया। इससे पहले इनको नगर निगम ने नोटिस जारी किया था कि वे अपनी रेहड़ी-फड़ी को हटा लें और कोर्ट के आदेश को मानें, लेकिन रेहड़ी-फड़ी धारक नहीं माने। रविवार को नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए इनकी रेहड़ी-फड़ी सहित अन्य सामान को वहां से हटाया। उधर, रविवार को चौहटा बाजार में अवैध रूप से लगी सब्जी की दुकानों को भी हटाया गया है। सब्जियों को जब्त किया गया है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। पहले इंदिरा मार्केट की छत पर अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी को हटाया गया और उन्हें हिदायतें दी कि जहां पर उन्हें जगह दी गई है वहां पर ही अपनी रेहड़ी-फड़ी को लगाएं। इस बारे में नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि इंदिरा मार्केट से लोगों की असुविधाओं को देखते हुए और कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए रेहड़ी-फड़ी को हटाया गया है।पिछले 15 साल से अवैध रूप से लगने वाली इन रेहड़ी-फड़ी को हटाने का कारण एक तो इंदिरा मार्केट पर गंदगी फैलाई जा रही थी। वहीं, शाम के समय यहां पर शराबियों और अन्य असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता था। ऐसे में लोगों ने इन्हें हटाने के लिए शिकायतें दी थीं।