एसपीयू मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी और सीएसआईआर-सीएसआईओ चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. शांतन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी और केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईआर-सीएसआईओ) चंडीगढ़ ने सहयोगात्मक अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन पर एसपीयू, मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी और सीएसआईआर-सीएसआईओ चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. शांतनु भट्टाचार्य ने हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने बताया कि सीएसआईआर-सीएसआईओ स्वास्थ्य सेवा, कृषि और पर्यावरण निगरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध है। यह सहयोग एसपीयू के छात्रों को अत्याधुनिक शोध परियोजनाओं में व्यावहारिक अनुभव के अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और उभरते क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को सुगम बनाना, शैक्षणिक और शोध क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संकाय और छात्र विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।