फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
लोहारा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में खंड चिकित्सा अधिकारी रत्ती डॉ. पीयूष वैद्य के सौजन्य से किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल रवी वर्मा ने की। खंड स्वास्थ्य शिक्षक रत्ती सुरेश चंदेल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश किया। छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन के बारे में बताया गया। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला, स्मृति ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान हासिल किया। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आरती, अध्यापक रमेश गुलेरिया, नरेश वाला, कला देवी, प्रकाश चंद, लीलाधर, तिलक राज, आशा कार्यकर्ता लता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें