फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समैला स्कूल में एनएसएस शिविर में राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समैला (बलद्वाड़ा) में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के मूल मंत्र का वास्तविक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाज सेवा की भावना जागृत कर उन्हें राष्ट्र सेवा के पवित्र कार्य से जोड़ती है। कार्यक्रम अधिकारियों राजेंद्र शर्मा एवं नीलम चंदेल ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता अभियान, श्रमदान और ग्रामीणों के लिए विभिन्न जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें