फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मंडी के जोगिंद्रनगर के सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए डीसी को लिखित प्रस्ताव सौंपकर
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएं कि अस्पताल में सुविधाओं में विस्तार किया जाए। कहा कि उपमंडल की 55 पंचायतों की एक लाख तीस हजार आबादी का स्वास्थ्य इस अस्पताल पर निर्भर है लेकिन यहां पर सुविधाओं की बेहद कमी है। उन्होंने सीएमओ मंडी को पत्र सौंपा और समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई। शहर के रामलाल वालिया ने वीरवार को बताया कि जोगिंद्रनगर के सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में गंभीर मरीजों के उपचार से संबंधित आपात सेवाएं भी राहत प्रदान नहीं कर पा रही हैं। रोटरी क्लब के पूर्वाध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में जब भी मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित करने की बारी आई तो बिना किसी स्वार्थ से रोटरी क्लब के माध्यम से उन्होंने लाखों के उपकरण भी उपलब्ध करवाए। सेवानिवृत्त ज्ञान चंद बरवाल ने बताया कि ईसीजी सेवाओं का लाभ जब नागरिक अस्पताल में गंभीर मरीजों को नहीं मिल पा रहा था तो उन्होंने रोटरी के सहयोग से ये सेवाएं उपलब्ध करवाई हैं लेकिन इसके संचालन को लेकर अभी भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह उनके अधीन आने वाले सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें