फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 2 मार्च को मंडी व सुंदरनगर में बंद रहेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में 2 मार्च को होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के कारोबारियों, दुकानदारों ने अपने व्यापारिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। देशभर में चार मार्च को होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, लेकिन मंडी शहर में रियासतकाल से ही होली पर्व एक दिन पूर्व में ही मनाया जाता है। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश महेंद्रू ने शहर के सभी कारोबारियों से आग्रह किया है कि सभी दो मार्च को होली पर्व के दौरान अपने संस्थान बंद रखें। हालांकि दैनिक जरूरत की दुकान करने वाले दुकानदार अपनी मर्जी से अपनी दुकानें खोल सकते हैं। इधर, सुंदरनगर व्यापार मंडल के सचिव संजय शर्मा ने भी सभी दुकानदारों से दो मार्च को अपनी दुकानें बंद रखने की अपील की है ताकि सभी कारोबारी अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ सामूहिक रूप से होली पर्व मना सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें