फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फारेलेन की अलाइनमेंट बदलने के समर्थन में कई पंचायतें, कुछ जगह हो रहा विरोध

Tue, 19 Mar 2024 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर घट्टा से नारला फोरलेन के निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है। नई अलाइनमेंट के समर्थन में भी पंचायतें उतर आई हैं। घट्टा से नारला तक अलाइनमेंट में बदलाव को लेकर सोमवार को फोरलेन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पालमपुर स्थित एनएचएआई के कार्यालय में पहुंचकर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी, उपाध्यक्ष ज्ञान चंद, कार्यालय सचिव कृपाल सिंह और मुख्य सलाहकार शरद सिंह ठाकुर ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक के समक्ष अलाइनमेंट में बदलाव करने का विरोध किया। साथ ही मांगें न मानने पर जिलाधीश मंडी और शिमला स्थित एनएचएआई के कार्यालय और मुख्यमंत्री के समक्ष मसले को उठाने की बात कही।
बृज गोपाल अवस्थी ने कहा कि कुछ लोगों को राहत प्रदान करने के लिए घट्टा से नारला तक फोरलेन की अलाइनमेंट से बदलाव किया है। इसके विरोध में घट्टा से लेकर नारला तक की करीब 15 पंचायतों के ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


नए सर्वे से हजारों लोगों को मिलेगी राहत : देवेंद्र कुमार
कस पंचायत प्रधान देवेंद्र कुमार ने बताया कि एनएचएआई की ओर से घट्टा, सैंथल, डोहग, बनाई, खुद्दर, कस, गडूही से नागण और कोटरोपी, नारला तक फोरलेन को लेकर जो सर्वे किया है, उसका क्षेत्र की पंचायते स्वागत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुराने सर्वे में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए एनएचएआई ने जो नया सर्वे कर फोरलेन के निर्माण की योजना बनाई है, उससे हर वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने घट्टा से नारला तक फोरलेन के निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जल्द क्षेत्र की पंचायतें एनएचएआई के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर नई अलाइनमेंट के तहत फोरलेन का निर्माण कार्य को शुरू करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें