फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मन्नत ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय लेखन प्रतियोगिता में न्यू क्रिसेंट स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्रा मन्नत ठाकुर ने दस हजार रुपये का नकद इनाम जीतकर प्रदेश भर में प्रतिभा दिखाई है। भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इनमें न्यू क्रिसेंट स्कूल की मन्नत ठाकुर ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य शशि किरण शर्मा ने बताया कि प्रदेश के दस जिलों के सैकड़ों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उनके स्कूल की छात्रा मन्नत ने यह मुकाम हासिल किया है। स्कूल के प्रबंध निदेशक विजय शर्मा ने छात्रा की सफलता पर अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें