फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बरौर को हरा मंगला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर को हरा मंगला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन

उदयपुर मैदान में खेले क्रिकेट मैच को तीन विकेट से जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। उदयपुर मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगला की टीम ने बरौर को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि बरौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवरों में 182 रन बनाए। इसमें वीरेंद्र ने 48 और अक्षय ने 36 रन बनाए। मंगला की ओर से पंकी और अक्षय ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सचिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। बरौर की ओर से बंटी ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ मंगला की टीम ने सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें