फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की बेटी कंगना ने मांगे थे टूरिज्म प्रचार के लिए एक दिन के 45 लाख : विक्रमादित्य

विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए लोग।
विज्ञापन
मंडी/कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना हिमाचल की अकेली ऐसी बेटी नहीं है, जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। हिमाचल में 16 लाख बेटियां हैं, जिन्होंने कबड्डी, क्रिकेट, स्कीईंग, आईपीएस-आईएएस, डॉक्टर, अध्यापक, न्यायधीश, संगीत और कला के साथ वैज्ञानिक बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपने प्रदेश की सेवा के लिए कभी पैसे नहीं मांगे। वह रविवार को कुल्लू जिला के सैंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर कंगना सच में हिमाचल को अपनी जन्मभूमि मानती हैं तो इसी प्रदेश के टूरिज्म का प्रचार करने के लिए पूर्व भाजपा सरकार से समय कंगना ने एक दिन के 45 लाख रुपये क्यों मांग थे। तब कंगना को अपनी जन्मभूमि की सेवा का ख्याल क्यों नहीं आया। इसका जवाब तो कंगना के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी देना चाहिए। कंगना मंडी संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर अपना एक भी लक्ष्य व प्राथमिकता नहीं बता सकी हैं। जोकि बिना कागज पकड़े मंडी-कुल्लू के गांवों का नाम नहीं ले सकती हैं, वह यहां के लोगों की पीड़ा को भी नहीं समझ सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वह विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के लिए प्रदेश के बागवानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। कुल्लू में फल उत्पादकों के लिए कोल्ड स्टोर बने, एक बड़ा सेब व अन्य फलों का जूस संयंत्र बने, यह भी उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर आरोप लगाया कि वह अपनी प्रत्याशी कंगना की हार देख कर बौखला गए है और अब वह मंडी में क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहें है।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा ने तो कुल्लू के राजा एवं यहां से कई बार सांसद रहे राजा महेश्वर सिंह का भी अपमान किया है। भाजपा नेताओं के पास क्या नेताओं का अकाल था, जो उन्हें मुंबई से एक अभिनेत्री को चुनाव में लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें