लाहौल के पटसेउ में सेना के जवान का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बुधवार शाम जवान की पार्थिव देह को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल लाया गया। इसके बाद सेना का वाहन कुल्लू होकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया है। लाहौल के पटसेउ स्थित सेना के कैंप में बतौर नायक के पद पर तैनात 31 वर्षीय गोपाल बाबू निवासी कन्नौज उत्तर प्रदेश को अचानक दिल का दौरा पड़ गया जहां उसकी मौत हो गई। जवान 33 मीडियम आरटी रेजीमेंट में चालक के पद पर तैनात था। डोगरा रेजीमेंट के सूबेदार नरेश कुमार ने बताया कि जवान के पार्थिव देह का केलांग अस्पताल में पोस्टमार्टम कर दिया है। शव को चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर से घर भेजा जाएगा।