फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटबाल खेल कोटे में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी धर्मपुर -मंडी केंद्र सरकार के 1 सितंबर 2020 को दी गई नोटिफिकेशन में 20 खेलों को स्पोर्ट्स जॉब्स कोटा में शामिल किया गया है। इसमें मुख्यता पिछले 37 वर्षों से संघर्षरत नेटबॉल को भी शामिल किया गया है। बहुत से प्रदेशों में नेट बॉल गेम पहले ही जॉब कोटा में रखी गई थी लेकिन हिमाचल में इसे केवल एजुकेशन कोटा तक ही सीमित रखा गया था। वर्तमान आदेशों के अनुसार केंद्र सरकार की सी ग्रेड तक की सभी जॉब में अब स्पोर्ट्स कोटा के  पद भरने के लिए नेट बॉल के श्रेष्ठ खिलाड़ी भी योग्य हो गए हैं। इस खेल को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए 2012 से 2020 तक नेट बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रहे श्री हरिओम कौशिक  ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किए,  उन के सानिध्य में हिमाचल नेट बॉल एसोसिएशन ने भी अपने अधिकतर  कागज पूरे कर लिए हैं जिसमें विभिन्न जिला समिति का पंजीकरण तथा समय- समय पर राज्य व जिला स्तर की खेल करवा कर उनका सूचीबद्ध करना शामिल है। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स के कोच श्री भूपिंद्र ठाकुर , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार अत्री, जनरल फैक्ट्री अशोक कुमार आनंद  व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अपनी पूरी मेहनत व लगन से इस खेल को हिमाचल प्रदेश में जॉब स्पोर्ट्स कोटा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें