मंडी के सुंदरनगर स्थित बनेड मतदान केंद्र में मतदान के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में पहली बार मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। अपनी बारी के लिए युवा पीढ़ी कतारों में लगी रही। मतदान के बाद युवा सेल्फी के लिए भी क्रेजी दिखे।
शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र 98 में पहली बार वोट देने पहुंचे युवा आशुतोष ने खुशी जाहिर की। पसल में डॉ. आंचल ने मतदान किया और कहा कि उनका यह मत विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगा। लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए उन्होंने अपना मतदान किया है।
19 साल की ईशा कुमारी, अंजली, संजना कुमारी भी पहली बार मतदान कर बेहद उत्साहित दिखी। 18 साल के अवनीश, हिमांशु और 22 साल की मोनिका ने भी पहली बार वोट डाला। 21 साल के नवनीत, 19 साल के सूरज और अमन ने भी अपना पहला वोट विधानसभा चुनाव में डाला। संवाद