करसोग (मंडी)। जिला मंडी के करसोग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की पहचान प्रकाश चंद पुत्र नारायण सिंह निवासी सेरी बंगलो के रूप में हुई है। प्रकाश चंद बुधवार देर रात घर से नाग देवता जोंग के लिए निकला था।
प्रकाश चंद बजंतरी का कार्य करता था। वीरवार सुबह 7 बजे प्रकाश चंद घर से थोड़ी ही दूर मंदिर के समीप सड़क पर गिरा हुआ पाया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार वहां से गुजर रही एक स्थानीय महिला ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हुए और पास आने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद