फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी के सेरी चानणी पर जनवादी महिला समिति महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करती हुई। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सेरी चानणी में जनवादी महिला समिति ने महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर मांग दिवस भी मनाया और धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मांग उठाई कि खाद्य वस्तुओं में जीएसटी वापस लिया जाए।
विज्ञापन

डिपो में सस्ता राशन हर परिवार को दिया जाए तथा बायोमीट्रिक मशीन बंद की जाए। कॉपी-किताबों पर लगाए जीएसटी को वापस लिया जाए। बता दें कि कैप्टन लक्ष्मी सहगल जनवादी महिला समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक थी।
उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर जनवादी महिला समिति जिला प्रधान डॉ. वीना वैद्य, जिला सचिव जयवंती, सुनीत, रीना, प्रोमिला, शकुंतला, भावना, पूनम इत्यादि ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें