मंडी। जिले में विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान महिला मतदाताओं ने किया। दस विधानसभा क्षेत्रों में से सात विस क्षेत्रों में महिलाओं की वोट प्रतिशतता ज्यादा रही। सराज और द्रंग सहित सहित चार विधानसभा क्षेत्रों में ही पुरुषों ने महिलाओं के मुकाबले अधिक मतदान किया है।
जिन छह विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान महिलाओं ने किया है इनमें सुंदरनगर 32,763, नाचन 35,148, जोगिंद्रनगर 38,229, सरकाघाट 33,560, बल्ह में 32,467, धर्मपुर 30,565, मंडी सदर 29,563 शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सराज में पुरुष मतदाताओं का अधिक मतदान रहा है। यहां पर 36,210 पुरुष मतदाताओं ने वोट दिए हैं, जबकि 34,000 महिलाओं ने मतदान किया। द्रंग में भी पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं की अपेक्षा बहुत अधिक है।
यहां पर 35,625 पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या मात्र 26,024 ही है। करसोग में भी पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक रही। यहां पर 29,902 पुरुष जबकि महिलाएं 28,552 ही रही हैं। संवाद