फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल परिसर में पहुंचे परिजन व पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी एनएच पर जोगिंद्रनगर में बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसके दो मासूम बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा शुक्रवार दोपहरबाद 2:45 बजे पेश आया। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला की पहचान अंजू देवी (24) पत्नी रवि निवासी टोबड़ी, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंजू मायके से ससुराल टोबड़ी आ रही थी। उसके साथ साढ़े तीन साल का कार्तिक और ढाई साल की बेटी वंदना भी साथ थी। पौने तीन बजे के करीब अचानक एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीरावस्था में महिला अंजू को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बच्चों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान नामांकन भरने के बाद भाजपा के उम्मीदवार प्रकाश राणा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों का उचित जांच का भरोसा दिलाया। मृत महिला के परिजनों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई। पुलिस ने लोगों के बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन

हादसे के बाद शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इसके आधार पर फरार बाइक चालक की तलाश शुरू की है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने सड़क हादसे में महिला की मौत पर गहरा दु:ख जताकर परिजनों को प्रशासन की ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें