सुंदरनगर (मंडी)। शहर के वार्ड दस में विजिलेंस विभाग मंडी की टीम ने छापा मार कर एक निजी मकान से 32 बैग सरकारी सीमेंट बरामद किया है। इनमें 24 बैग बंद और छह खुले हुए थे। बताया जा रहा है कि यह सरकारी सीमेंट किसी ठेकेदार ने बेचा है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को विजिलेंस विभाग मंडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-10 रोपा में सरकारी सीमेंट के दुरुपयोग को लेकर छापा मारा। पुलिस ने बरामद सरकारी सीमेंट के बैग लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिए हैं। एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि की है। संवाद