फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनैड में पुल निर्माण के लिए खोदी सड़क पर पलटा ट्रक

विज्ञापन
मंडी के सुंदरनगर स्थित कनैड में फोरलेन पर खोदी गई सड़क पर पलटा ट्रक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कनैड में पुल निर्माण के लिए खोदी गई सड़क पर मंगलवार सुबह एक ट्रक पलट गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक फोरलेन की एक लेन यातायात के लिए बाधित रही। दोपहर को क्रेन की मदद से ट्रक को खड़ा किया गया।
विज्ञापन

यहां खोदी गई सड़क में बार-बार वाहन पलट रहे हैं। फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी इस कार्य को पूरा करने को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है। इस कारण वाहन चालकों की परेशानी उठानी पड़ रही है। कनैड में स्कूल मार्ग के बाहर हाईवे पर पुल का निर्माण होना है।
इसके लिए फोरलेन निर्माता कंपनी ने सड़क को खोद रखा है। जब भी बारिश होती है तो वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं होता क्योंकि इसमें पानी भर जाता है। इससे वाहन गड्ढे में पलट रहे हैं। इससे वाहनों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

यहां जाम का सामना भी करना पड़ रहा है। कनैड़ पंचायत के प्रधान बिशन दास ने प्रशासन से मांग की है कि वह फोरलेन का कार्य करने वाली कंपनी को जल्द ही कार्य पूरा करने का निर्देश दें, ताकि यहां रोजाना होने वाले हादसों को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें