फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों को चटनी, अचार जैम बनाने के दिए टिप्स

विज्ञापन
करसोग में उद्यान विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला मंडी के करसोग में शुक्रवार को बागवानों और किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लुधियाना (पंजाब) के सहयोग से लगाए गए शिविर में बागवानों को फूलों और सब्जियों से जैम, अचार और चटनी बनाने के टिप्स दिए। इसके अतिरिक्त सरकार की योजनाओं की भी जानकारी दी। बागवानों के साथ विभिन्न किस्मों के फलों के उत्पादन को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण शिविर अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें करसोग विकास खंड के विभिन्न पंचायतों से 50 महिला बागवानों ने भाग लिया।
शिविर में उद्यान विभाग के डॉ. नरदेव ठाकुर, अमरजीत सिंह, विषय विशेषज्ञ जगदीश वर्मा, उद्यान विकास अधिकारी डॉ. चमेली नेगी, डॉ. नारायण ठाकुर, सहायक उद्यान विकास अधिकारी युवराज वर्मा, केंद्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान लुधियाना से आए वैज्ञानिक डॉ. आरके कसाना, डॉ. कल्पना ने महिला बागवानों को विभिन्न फूलों एवं सब्जियों से बनाए जाने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें