लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के एक निजी स्कूल बस चालक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। भरडौण निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई रविंद्र कुमार बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था।
सुबह करीब 8:30 बजे रास्ते में बस को सड़क किनारे खड़ा कर टायरों से पत्थर निकालने लगा। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर गया।
स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गनीमत रही कि यह हादसा बस चलाते समय नहीं हुआ।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच की जा रही है। संवाद